Home > Archived > रामेश्वरम् पत्रकारिता पुरस्कार आज दिए जाएंगे

रामेश्वरम् पत्रकारिता पुरस्कार आज दिए जाएंगे

झांसी। बुंदेलखंड के गौरव व यशस्वी पत्रकार स्वर्गीय रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की स्मृति में प्रति वर्ष दिए जाने वाला रामेश्वरम हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार कार्यक्रम 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजकीय संग्रहालय में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एन. के. सिंह उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कैलाश चंद्र जैन करेंगे।रामेश्वरम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष यह पुरस्कार विकास सनाढ्य को दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख पत्रकार अतुल शर्मा, श्लोक यादव, शशांक त्रिपाठी, सुरेश हिन्दुस्तानी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रिपुसुदन नामदेव तथा छायाकार प्रभात साहनी, रानू साहू, अख्तर खान, आशीष द्विवेदी, विजय कुशवाहा को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने नगर की जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया है। अपील करने वालों में राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र पटवारी, एमएल चतुर्वेदी, डॉ. मनोज गुप्ता, राजीव त्रिपाठी, शिवकेश दुबे, डॉ. पंकज राणा, डॉ. किरण शर्मा, संजय गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

Updated : 17 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top