Home > Archived > नेताजी का पैगाम रथ यात्रा की तैयारियों में जुटी सपा

नेताजी का पैगाम रथ यात्रा की तैयारियों में जुटी सपा

जनसम्पर्क कर कार्यकर्ता जुटा रहे समर्थन
18 को पार्टी कार्यालय से होगा शुभारम्भ

आगरा। 18 दिसंबर को सपा कार्यालय से रवाना होने वाली नेताजी का पैगाम रथ यात्रा की तैयारियों में तेजी आ गयी है। रथ लखनऊ से रवाना होकर शुक्रवार देर रात्रि आगरा पहुँच गया है। रथ यात्रा पार्टी कार्यालय से प्रात: 10 बजे शुरू होकर फतेहाबाद रोड, प्रतापपुरा से एमजी रोड होते हुई भगवान टाकीज पर समाप्त होगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भर के कार्यकत्र्ता आज रात्रि आगरा पहुचेंगे।

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के तत्वाथान में आयोजित होने वाली रथ यात्रा प्रदेश के 41 जिलों में समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुचायेगी। इसका शुभारंभ आगरा से किया जा रहा है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्य रूप से मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा और नर्वनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी सहित कई वरिष्ठ नेता आगरा आएंगे। आगरा में रथ यात्रा की जिम्मेदारी के लिए प्रभारी धारा सिंह यादव व संयोजक यूथ बिग्रेड के शहर अध्यक्ष मो. अनीस खान को बनाया गया है। जिम्मेदार पदाधिकारियों ने रथ यात्रा की सफलता के लिए शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनसमर्थन जुटाया। कलाल खेडिय़ा, महुआ खेड़ा, खड़ी नावलिया, मदिरा, समोवर, करबना, कुआ खेड़ा, नगला सखा, नगला बघेल, नगला मेवाती, ताजनगरी, ताजगंज, शहीद नगर सहित कई क्षेत्रों में लोगो से मुलाकात कर अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में भाग लेकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया गया।
इस मौके पर खालिद कुरैशी (स्वीटी), बाबूलाल प्रधान, उदयभान यादव, शीलू बीडीसी, राजेश, महेंदर प्रधान, गोला प्रधान, मुकेश पीडीसी, ठाकुर सोमवीर सिंह, राजकुमार यादव, रामनरेश, रामपाल प्रधान, डोरीलाल, कालीचरण, बंटू, अखिलेश, हवलदार सिंह राजपूत, छोटेलाल राजपूत, बृजेश, धर्मेंद्रर, सुनील यादव, महेंद्र सिंह बाबा, अशोक सिंह प्रधान, मो.अली, राजेंद्र सिंह यादव, हाजी अली हसन, हाजी नफीस, हाजी यासीन, हारून मेव, हफीज मेव, खालिद मेव, इकलाख, हाजी ताज खान आदि मौजूद रहे।



Updated : 17 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top