योग व संगीत सम्मेलन का हुआ समापन

झांसी। प्रभू श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर स्थित पवेलियन हॉल में अखिल भारतीय योग सम्मेलन, संगीत सम्मेलन एवं संगीत प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन प्रभू श्रीराम एवं योग योगेश्वर चंद्र मोहन महाराज की मंगला आरती से हुआ।

इसके उपरांत कांगणा से पधारे योग मंदिर के संचालक स्वामी विजयपुरी द्वारा जीवन तत्व साधन की 11 योग क्रियाओं एवं अमर तत्व साधन की 2 योग क्रियायें साथ ही योवन तत्व साधन की 6 योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुये साधकों को बताया कि स्वस्थ रहने और लंबी आयु तक जीने के साथ युवा रहने के लिए ये तीनों क्रियाओं का अभ्यास प्रतिदिन साधन को करना चाहिए। इसके उपरांत विद्यालय की 12 वर्षीय छात्रा कु. सलोनी झा द्वारा सभी को संगीतमय गीता पाठक कराया गया।
इसके उपरांत दिल्ली से पधारी परम विभूषित सरिता भारद्वाज द्वारा गुरु तत्व पर विस्तृत व्याख्यान करते हुये बताया कि गुरू की कृपा से मनुष्य के जीवन में अनेकों परिवर्तन लाये जा सकते हैं।

इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत झा ने आयोजन में योगदान के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिनमें शरद शर्मा, हरचरण कुशवाहा, अंबिका पिपरसानिया, प्रदीप वर्मा, मीनाक्षी नगरिया, इन्द्रप्रकाश, सविता ठाकुर, गौरव, निक्की, नमित खरे, आयुष श्रीवास्तव, अर्चना, अंकिता, शिवानी गुप्ता, बेबी इमरान, जय पिपरसानिया, रीतेश दुबे, दिलीप तिवारी, पवन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रोहित, अनिल श्रीवास्तव, नेहा सिंह, रेखा दीक्षित, शिवानी बोहरे आदि को प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। आयोजन के सह संयोजक दिनेश भार्गव ने बाहर से पधारे संगीतज्ञों, प्रतियोगियों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, गुरु भाईयों का कार्यक्रम को सफल बनाने में किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Story