भाजपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा ने किया जनसंपर्क

झांसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में विशाल परिवर्तन यात्रा के लिये कई ग्रामों में संपर्क किया।
जिन ग्रामों का संपर्क किया आरी, पोहरा, अम्बावाय, रोनीजा, हस्तिनापुर, केशवपुर आदि में भ्रमण करके परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिये अपील की। इसके उपरांत सदर बाजार, बड़ागांव, पारीछा, चिरगांव, बरल, करगुवां में भी पत्रक बांटकर गुण्डाराज, भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिये एवं अवैध खनन के लिये सत्ता परिवर्तन होना चाहिए।
संपर्क में प्रमुख रुप से गौरव मिश्रा, लाखन सिंह यादव, विमलेश कुशवाहा, पुष्पेन्द्र तिवारी, मनीष शुक्ला, मयंक मिश्रा, बलवान राजपूत, सुनील प्रजापति आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story