प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार एशियन चैंपियंस महिला हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि महिला टीम को एशियन चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने पर बहुत बहुत बधाई। यह देश में खेल प्रशंसकों के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमें इस पर गर्व है।

प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी महिला टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दी है।

Next Story