Home > Archived > राहुल की गिरफ्तारी पर भडक़े कांग्रेसियों ने जगह-जगह किया पुतला दहन

राहुल की गिरफ्तारी पर भडक़े कांग्रेसियों ने जगह-जगह किया पुतला दहन

राहुल की गिरफ्तारी पर भडक़े कांग्रेसियों ने जगह-जगह किया पुतला दहन
X

कांग्रेस उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को बताया अलोकतांत्रिक

मथुरा।
दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर दमनात्मक कार्यप्रणाली की निंदा की।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्णा नगऱ चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। क्योंकि राहुल गांधी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पर सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के वन रैंक पेंशन मुद्दे पर आत्महत्या करने पर उनके परिजनो को सांत्वना देने गये थे। विनेश सऩवाल ने अलोकतंत्रकारी तरीके से राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निदा की।

पुतला दहन कार्यक्रम मे मलिक अरोड़ा, महावीर प्रसाद आर्य, लता चौहान, कमलेश चौधरी, तपेश गौतम, राजरानी निमेष, सुनील उपाध्याय, मुकेश धनगर, शिखा चौधरी, प्रकाश शर्मा, निर्मल वर्मा, धर्मेद वशिष्ठ, राम भरोसी चौधरी, कुश कुमार ठाकुर, डा अशोक सैनी, गुडडू खान, यश कुमार, राम ठाकुर सहित अन्य सम्मानित कांग्रेस जन भी मौजूद थे। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने होली गेट चौराहे पर नारेबाजी के बीच केंद्र की सरकार का पुतला फूंका।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल चीफ पंडित मनोज गौड़, उपाध्यक्ष राहुल अरोड़ा, महेश प्रधान बाल्मीक, महामंत्री अजय शर्मा एडवोकेट, मुकेश धनगर, वीरेश चतुर्वेदी, देवेंद्र भटनागर, आशुतोष जेटली, जावेद आलम, गुड्डू कुरेशी, देवेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक गर्ग, मनोज रावत, मनोज प्रधान, राशिद खान, संतोष, अनिल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार डब्बू, अनिल शर्मा, केपी ठाकुर, सुरेश पाल, सौरभ चौधरी, प्रशांत पंडित, राहुल, विनोद माथुर, मुकेश, अनवर फारुकी, डा दिलशाद सिद्दीकी, सुनील सोनकर, शहजाद बेग, अजय शर्मा, अब्दुल कदीर, वकील कुरेशी आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लगाते हुए सरकार के इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया।

जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि के नेतृत्व में होलीगेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि नरेंद्र मोदी सैनिकों का उत्पीडऩ करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। मृत सैनिक के परिवारजनों की पिटाई की जिससे राहुल गांधी व्यथित थे। राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में राहुल गांधी मैदान में के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर मुख्य रुप से सेवादल चीफ मनोज गौड़, राहुल अरोरा, अजय शर्मा, जिलानी कादरी, अरुण भारती एडवोकेट, कृष्णा माहौर, ठाकुर बिहारीलाल, दीपक करोतिया, अभिषेक गर्ग, सुमित श्रीवास्तव, सागर माहौर, सुनील सैनी, अर्जुन पंडित, अमित चतुर्वेदी, चिराग, मुद्दीन, विवेक गौड़, पप्पू गोला, खुदा बख्श, दीपक मौर्य, विपुल पाठक, आशीष अग्रवाल, गंगाराम मौर्य, देवेंद्र भटनागर, आदिल खान, विकास चौधरी, आकाश वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Updated : 4 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top