अग्रवाल टैलेंटेड लेडीज ग्रुप की नौवीं गोष्ठी में बही काव्यधारा

आगरा। अग्रवाल टैलेंटेड लेडीज ग्रुप की नौवीं मासिक गोष्ठी का आयोजन ग्रुप सदस्य सरिता बंसल दयालबाग स्थित आवास पर रविवार को हुआ, जिसमें काव्यधारा बही। इस दौरान साहित्यिक सेवाओं और ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए रानू बंसल का भव्य स्वागत किया गया।
निधि गर्ग ने ब्रज भाष का रस घोलते हुए कविता सुनाई कि पांच सौ हजार कौ नोट बंद करा, वो नोट नये चलवाय रहयौ। जो लुका पड़ा था बक्सन में, वो निकस-निकस के आय रहयौ। अलका अग्रवाल ने सुनाया कि नेता हरण, काला धन क्षरण। मोदी शरण। कीे खबरी मति भ्रष्ट करती नेता नगरी। संध्या अग्रवाल, रानू बंसल, रेनू बंसन, रितु जैन, सरिता बंसल, एकता गर्ग, निशा बंसल, शकुन अग्रवाल की कविताएं भी दिल छू गईं। ग्रुप एडमिन नूतन अग्रवाल ने मां की महिमा को रेखांकित किया। गोष्ठी की मुख्य अतिथि सुमन गोयल रहीं। संचालन संयोजक कुमार ललित ने किया।
Next Story
