इंडोनेशिया में जहाज, नौका की टक्कर के बाद 15 लापता

इंडोनेशिया में जहाज, नौका की टक्कर के बाद 15 लापता
X

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में शनिवार को एक जहाज और नौका की टक्कर में कम से कम 15 लोग लापता हो गए हैं। इंडोनेशियाई नाविक वाली एक नौका 27 लोगों को लेकर जा रही थी और उसकी टक्कर एक वियतनामी ध्वजवाहक जहाज से हो गई। यह दुर्घटना तुबान जिले से लगे समुद्र में घटी।

अधिकारी ने कहा कि लापता सभी पीडि़तों में नौका पर सवार लोग शामिल हैं। हालांकि नौका पर सवार लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया है। लोडियोनो ने कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जहाज पर साबूदाने का आटा लदा हुआ था और वह पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुरबाया स्थित तानजंग पेराक बंदरगाह की ओर जा रहा था।

Next Story