Home > Archived > अभाविप की कार्यकारिणी घोषित

अभाविप की कार्यकारिणी घोषित

अनिरूद्ध गोयल अध्यक्ष व मनेंद्र सिंह मंत्री मनोनीत

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर की कार्यकारणी घोषित हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष अनिरूद्ध गोयल व महानगर मंत्री मनेन्द्र सिंह गौर को घोषित किया गया। झांसी महानगर की घोषणा विभाग संयोजक अनुज भार्गव तथा निर्वमान अध्यक्ष उमेश कटियार व पूर्व महानगर मंत्री पुष्पेद्र सिंह यादव ने की। पूर्व महानगर मंत्री ने पूरा साल वृत्त रखा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगे की योजनाएं बताई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी जिला प्रमुख रसकेन्द्र गौतम को मनोनीत किया गया तथा उपाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी व कुलदीप दुबे को बनाया गया। इसी प्रकार महानगर सहमंत्री महेन्द्र ठाकुर, अजय शुक्ला, सौरभ बग्गम, जीतेश बवेले, प्रियांशु पटैरिया तथा महानगर कार्यकारणी सदस्यों में सत्यदेव यादव, सिद्धांत दुबे, शिखर गिरि, पवन पाठक, शिवम तिवारी, बृजेश कुशवाहा, संतोष कुमार, सुबोधकान्त, सोहेल, केशव सिंह, नवनीत सिंह, आशुतोष शर्मा, धु्रव गुप्ता, शुभम पटेल मनोनीत किए गए। इसके साथ ही पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अंकित सेसा, राजदीप थापक, हर्ष रायकवार, मंगल दुबे, नीरज कुमार को भी जिम्मेदारी दी गई।

Updated : 11 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top