Home > Archived > न्यूजीलैंड को हराकर धोनी पहुंचे रांची, परिवार संग मनायी दिवाली

न्यूजीलैंड को हराकर धोनी पहुंचे रांची, परिवार संग मनायी दिवाली

न्यूजीलैंड को हराकर धोनी पहुंचे रांची, परिवार संग मनायी दिवाली
X

रांची। चौथा वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने देश को दिवाली का तोहफा दिया, वहीं कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रविवार को रांची पहुंचकर अपने पूरे परिवार के साथ जगमगाती दिवाली मनाई।

एमएस धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रविवार को रांची पहुंचे। रात में अपने आवास पर दीए जलाए और परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान हरमू स्थित धोनी के आवास को रंगीन बत्तियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। धौनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ फाटखे फोड़कर दीवाली का जश्न मनाया। 26 अक्टूबर को रांची में हुए चौथा वनडे मैच के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम की हार के बाद रांची के लोगों में काफी मायूसी थी। लेकिन दिवाली से पहले की धोनी ने देश के साथ रांची वासियों के चेहरे पर भी मुकुराहट लौटा दी।

Updated : 31 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top