Home > Archived > दीपावली पर ट्रेनों-बसों में भीड़ बढ़ी

दीपावली पर ट्रेनों-बसों में भीड़ बढ़ी

ग्वालियर। दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढऩी शुरू हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है। शहर से बाहर और अपने घर से दूर रहने वाले लोग दीपावली मनाने अपने घर जा रहे हैं जिसकेे चलते ट्रेनों में जगह नहीं है। इस समय सामान्य कोचों में तो हालत और भी अधिक खराब है। सामान्य कोच भरे हुए चल रहे हंै। जैसे ही ट्रेन आती है तो यात्रियों को उतरने से पहले ही लोग उसमें चढऩे की कोशिश करते हैं। सामान्य कोचों में लोगों को जगह नहीं मिलने पर लोग कोच के दरवाजे के पास अपनी जान जोखिम में डाल लटक कर यात्रा कर रहे है। यात्रियों की भीड़ के चलते जो लोग पहले आरक्षण नहीं करा पाए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जीआरपी ने चेक किया यात्रियों का सामान
शुक्रवार को ग्वलियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया। जवानों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की जांच की। वहां घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की।

325 बेटिकट यात्रियों से वसूले 1 लाख 22 हजार
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दिनभर ग्वालियर के स्टाफ ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर 325 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा और उनसे एक लाख 22 हजार 295 रुपए जुर्माना वसूला। झांसी मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा के नेतृत्व में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के टिकट चेक किए गए। शाम 4 बजे तक 20 ट्रेनों से उतरे यात्रियों के टिकट चेक किए गए।

Updated : 29 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top