दीपावली पर पूजन के लिए सिंह लग्न सर्वश्रेष्ठ, चार विशेष मुहूर्त

दीपावली पर पूजन के लिए सिंह लग्न सर्वश्रेष्ठ, चार विशेष मुहूर्त
X

ग्वालियर| सही लग्न में दीपावली पर धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। वहीं घर में मां लक्ष्मी का स्थिर वास भी हो सकता है। इस वर्ष दीपावली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं.सतीश सोनी के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मीपूजन कार्य के लिए लग्न का विशेष महत्व होता है। अगर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की जाए तो सुख समृद्धि आएगी। श्री सोनी ने बताया कि वैसे तो दीपावली पूजन के लिए 4 विशेष लग्न अनुसार मुहूर्त होते हंै। इनमें सबसे ज्यादा पूजन वृषभ स्थिर लग्न में होता है। यह लग्न इस बार शाम 6.32 से 8.22 तक रहेगा। इस दौरान अधिकतर लोग धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन करते हंै। लेकिन शास्त्र अनुसार सिंह लग्न में दीपावली का पूजन कार्य श्रेष्ठ है।

ये हैं श्रेष्ठ लग्न
श्री सोनी के अनुसार पूजन के 12 लग्न होते हंै। इनमें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन शामिल हंै। इन लग्नों में लक्ष्मी पूजन के लिए 4 लग्न श्रेष्ठ होते हंै। इनमें भी वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और सिंह लग्न शामिल हैं। इन चार लग्नों में से भी शुभ लक्ष्मी कारक सिंह लग्न और वृषभ स्थिर लग्न को माना गया है।

व्यापारियों के लिए है शुभ
श्री सोनी ने बताया कि व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में उन्नति के लिए दीपावली के दिन कुंभ लग्न में पूजा अर्चना करनी चाहिए। यह लग्न दोपहर 1.53 से 3.22 तक रहेगा। इसमें पूजन व्यापार में उन्नति लाने में सहायक होता है।

कार्य क्षेत्र में सफलता
श्री सोनी ने बताया कि दीपावली के दिन सिंह लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उसकी आर्थिक उन्नति होगी। यह लग्न रात 1 बजकर 2 मिनट से 312 तक रहेगा।

Next Story