Home > Archived > देवी मां के जयकारों से गूंजा शहर, घट स्थापना के साथ नव दुर्गा उत्सव शुरू

देवी मां के जयकारों से गूंजा शहर, घट स्थापना के साथ नव दुर्गा उत्सव शुरू

देवी मां के जयकारों से गूंजा शहर, घट स्थापना के साथ नव दुर्गा उत्सव शुरू
X

घरों, मंदिरोंं और पंडालों में विराजीं माता रानी

ग्वालियर। त्याग, उपासना, व्रत का महापर्व शारदीय नवरात्रि महोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर जहां घरों और मंदिरों में देवी मां की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। वहीं शहर के लगभग 100 से अधिक पंडालों में मां भवानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं मंदिरों में आस्था के दीप ज्योति कलश पूरे विधि-विधान से प्रज्वलित किए गए। महिला व पुरूषों ने व्रत रखकर जहां सुख समृद्घि की कामना की। वहीं मंदिरों में माता के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। भक्तों ने अपने घरों व पंडालों में अमृत योग, सशक्त योग व लक्ष्मीकुबेर योग मे मंत्रोच्चारण के साथ माता की प्रतिमा स्थापित की।

नवरात्रि पर्व के पहले दिन सुबह से मंदिरों के पट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए गए थे। सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही माता के दर्शन व पूजा पाठ करने श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार को नई सड़क स्थित पहाड़ वाली माता, माढंरे की माता, झांसी रोड स्थित वैष्णोदेवी मंदिर, एबी रोड स्थित भेलसे वाली माता, सातऊ स्थित शीतला माता, महलगांव स्थित करौली माता तथा नहर वाली माता सहित अन्य छोटे- बड़े देवी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पंडालों में विराजी दुर्गा की प्रतिमा
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चौराहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से ही कटोराताल, नई सड़क, मुरार, महाराज बाड़ा में प्रतिमा ले जाने के लिए लोगों की भीड़ देर शाम तक उमड़ी रही।वहीं दुकानों में मां दुर्गा के साज श्रृंगार के लिए समानों की मांग बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भजन कीर्तन करते हुए मां की प्रतिमा को ट्रेक्टर व अन्य साधनों से अपने गांव लेकर पहुंचे। शहर के दौलतगंज, महाराज बाड़ा, इंदरगंज चौराहा, माधवनगर,थाटीपुर,सिटी सेंटर, मुरार, पिटंोपार्क, अर्जुन नगर, सिटी सेंटर, सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाएगी।

जगह-जगह- लगा जाम
शनिवार को एक ओर जहां भक्तो द्वारा माता को अपने पंडालों तक ले जाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर शहर के विभिन्न स्थानों पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस दौरान जिन स्थानो ंपर जाम लगा हुआ था वहां कोई यातायात पुलिस कर्मी दिखाइ नहीं दिया।

सिंधिया ने दीं शुभकामनाएं
गुना सांसद एवं लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के साथ ही ग्वालियर के सभी नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

Updated : 2 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top