प्रधानमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर बधाई दी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता, जानकार और विद्वान मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर बधाई। वह इस मौके पर उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं I
जानकारी हो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म 5 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ था। वर्ष 1980 में डॉ. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की स्‍थापना में अपना सहयोग दिया और इसके अध्‍यक्ष रहे।

Next Story