पिछड़े क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता: जिलाधीश

ग्वालियर। गरीब बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की बहुत आवश्यकता है। भारत विकास परिषद् सेवा कार्यों को जमीनी स्तर पर अंजाम दे रही है। यह बात मुख्य अतिथि जिलाधीश डॉ. संजय गोयल ने भारत विकास परिषद् द्वारा रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कही।
उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों से दिन की शुरुआत हो तो भविष्य भी अच्छा होता है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम गायन से हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन धीमान उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत परिषद् के अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने किया। तत्पश्चात् डॉ. पीसी माथुर, डॉ. एसी बंसल, डॉ. अंजलि रायजादा, डॉ. सुनीता प्रकाश, डॉ. तरुणेश पिपरिया, डॉ. तन्मय शर्मा, डॉ. मनीष चांदिल, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. हरिमोहन पुरोहित का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव अमित सेठी ने एवं आभार प्रदर्शन आर.के. चौपड़ा ने किया। इस अवसर पर सी.ए. श्रेयांस जैन, आलोक भार्गव, ललित नागपाल, विजय गुप्ता, तरुण मित्तल, शरद अग्रवाल, राजेश बंसल, निर्मल जैन, दीपक बंसल, महेश गुप्ता, धर्मेन्द्र गायकवाड़, अलोपी बंसल, संजय रानी, सोबरन सिंह तोमर, सत्येन्द्र शुक्ला, अनिल गुप्ता आदि उपस्थति थे।