आशिकी-2 फेम आदित्य पर छाया बॉडी स्कल्पिंटग का ‘फितूर’

आशिकी-2 फेम आदित्य पर छाया बॉडी स्कल्पिंटग का ‘फितूर’
X

मुंबई। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड मे ंएक नए फितूर को शुरू करने जा रहे हैं। दरअसल ‘वास्तव’ फिल्म के संजय दत्त का गठीला बदन और सलमान खान का ‘ओ ओ जाने जाना’ में बिना शर्ट के डांस से शरीर के कसावट को अभिनेताओं ने गंभीरता से लिया। फिर ‘कहो ना प्यार है’ में रितिक रोशन और ‘गजनी’ में आमिर खान के पैक्स ने युवाओं को जिम में जाने के लिए प्रेरित किया। लेकिन करीब दो दशक तक चले पैक्स के मिथ को शायद आदित्य राय कपूर अब तोड़ने वाले हैं। आदित्य ने अपनी फिल्म ‘फितूर’ के लिए बॉडी स्कल्पिंटग की है। जिसके लिए आदित्य को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ी। एक बार उनके इस लुक को युवा दर्शक देखेंगे तो वे जरूर बॉडी स्कल्पिंटग को गंभीरता से लेंगे। बॉडी स्कल्पिंटग यानी नियमित अभ्यास और कसरत से अपने शरीर को गढ़ना। अमूमन इसमें शरीर के साथ ज्यादा वजनों का खेल नहीं होता जैसा कि बॉडी बििंल्डग में होता है। फिल्म में कश्मीरी लड़के के लुक के लिए देसी कसरत और दौड़ भाग और खाने में संतुलन जरूरी था क्योंकि कश्मीर के युवाओं की काया पहाड़ों के कारण टोन्ड ही रहती है।
इस फिल्म में आदित्य के साथ पहली बार कटरीना वैâफ हैं। दोनों की कद-काठी में समानता होने की वजह से ऑन स्क्रीन इनका एपीयरेंस गजब का लग रहा है। फितूर का मतलब एक तरीके का सनक ही होता है। इसी फितूर पर ही पूरी फिल्म ही बनी है। जिसकी झलक हमने आदित्य राय कपूर के शरीर में हुए ट्रांसफार्मेशन को देखकर लगा सकते हैं।
बकौल सूत्र फिल्म वैलेंनटाइन डे के आसपास रिलीज हो रही है। कश्मीर की वादियों में छाया प्रेम और उसका फितूर युवाओं के लिए ही है। अपने बॉडी स्कल्पिंटग के बारे में आदित्य राय कपूर कहते हैं, ‘डायरेक्टर की मांग थी और उन्होंने जैसा किरदार सोचा वैसा ही मैंने खुद को ढाला। इसके लिए काफी वजन घटाना पड़ा। यही नहीं उसे बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है।

Next Story