प्रियंका की 'जय गंगाजल' का नया प्रोमो रिलीज,

प्रियंका की जय गंगाजल का नया प्रोमो रिलीज,
X

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रियंका पुलिस अधिकारी आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म केवल झा द्वारा निर्देशित ही नहीं, बल्कि अभिनीत भी है। फिल्म में उन्होंने भी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर को लोगों से जबरदस्त सराहना मिल चुकी है। फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी।

Next Story