राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर ओलांद ने दिया भरोसा
X
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस अतिथि के लिए भारत आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर अंतर-सरकारी रूपरेखा समझौते और बातचीत पर जोर दिया है। साथ ही दोनों देशों के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए संबंधों को और बेहतर बनाने की अपील की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा को लेकर रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर जोर देते हुए कहा कि यह समझौता भारत के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साठ हजार करोड़ रुपये लागत के 36 राफेल लड़ाकू विमानों की अंतिम अनुबंध पर सही दिशा में कार्य कर रही है। संबंधित कंपनियां लड़ाकू विमान सौदे के लिए अंतर-सरकारी रूपरेखा समझौते प्रक्रिया को अंत करने में सक्षम है। समझौते पर केवल अंतर-सरकारी समझौते के बाद हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने कहा कि उनकी भारत यात्रा के मुख्य एंजेडें में से एक दोनों देशों के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए संबंधों को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि दोनों देश आंतकवाद से पीड़ित है। इसके लिए सुरक्षा के मुद्दे पर सैन्य उपकरणों को सुदृढ़ करने के साथ ही रणनीतिक साझेदारी को बेहतर करने पर जोर देना होगा। गत दिसम्बर पेरिस में हुए कॉप-21 के सफालता से उत्साहित फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस (आईएसए) को आगे बढ़ाने की बात कही।
जानकारी हो कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को भारत की यात्रा पर आए है। अपनी भारत यात्रा की शुरुआत फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध रॉक गॉर्डेन को देखने के साथ की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनके साथ थे।