Home > Archived > राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

564 केन्द्रों पर 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) के जरिये होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 24 जनवरी को होंगी। परीक्षा के दो सत्र सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक रहेंगे। परीक्षा के लिये 51 जिले में 564 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें 2 लाख 45 हजार 636 परीक्षार्थी शामिल होंगे। भोपाल के 68 परीक्षा केन्द्र पर 31 हजार 6 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंदौर के 61 केन्द्र पर 32 हजार 14, उज्जैन के 14 केन्द्र पर 6348, ग्वालियर के 63 केन्द्र पर 27 हजार 827, जबलपुर के 36 केन्द्र पर 17 हजार 704, रीवा के 20 केन्द्र पर 8936, सागर के 16 केन्द्र पर 6972, मुरैना के 9 केन्द्र पर 3350, शहडोल के 9 केन्द्र पर 3420 और होशंगाबाद के 7 केन्द्र पर 3783 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार उमरिया में 3 परीक्षा केन्द्र पर 979, कटनी में 6 केन्द्र पर 2245, खण्डवा में 7 केन्द्र पर 2573, खरगोन में 7 केन्द्र पर 3237, गुना में 7 केन्द्र पर 3244, छतरपुर में 7 केन्द्र 3885, छिन्दवाड़ा में 17 केन्द्र पर 8038, झाबुआ में 6 केन्द्र पर 2789, टीकमगढ़ में 5 केन्द्र पर 1883, दतिया में 6 केन्द्र पर 2631, दमोह में 5 केन्द्र पर 2041, देवास में 6 केन्द्र पर 2250, धार में 10 केन्द्र पर 3216, नरसिंहपुर में 3 केन्द्र पर 1942, नीमच में 3 केन्द्र पर 1332, पन्ना में 5 केन्द्र पर 1037, बड़वानी में 15 केन्द्र पर 4092, बालाघाट में 13 केन्द्र पर 6956, बैतूल में 11 केन्द्र पर 4758, भिण्ड में 5 केन्द्र पर 2036, मंडला में 8 केन्द्र पर 2747, मंदसौर में 6 केन्द्र पर 2214, रतलाम में 11 केन्द्र पर 3334, राजगढ़ में 5 केन्द्र पर 1459, रायसेन में 4 केन्द्र पर 679, विदिशा में 5 केन्द्र पर 2151, शाजापुर में 3 केन्द्र पर 754, शिवपुरी में 7 केन्द्र पर 2554, श्योपुर में 2 केन्द्र पर 529, सतना में 20 केन्द्र पर 9444 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सिवनी में 7 केन्द्र पर 3293, सीधी में 3 केन्द्र पर 1336, सीहोर में 4 केन्द्र पर 2095, हरदा में 4 केन्द्र पर 1219, अशोकनगर में 2 केन्द्र पर 825, बुरहानपुर में 3 केन्द्र पर 971, डिण्डौरी में 3 केन्द्र पर 1229, अनूपपुर में 7 केन्द्र पर 2630, अलीराजपुर में 4 केन्द्र पर 1390, सिंगरौली में 4 केन्द्र पर 1753 और आगर-मालवा में 2 केन्द्र पर 506 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

Updated : 24 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top