Home > Archived > जांच निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

जांच निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

अशोकनगर।जिला मुख्यालय के सभी विभागों के निरीक्षण हेतु जांच निरीक्षण हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। कलेक्टर अरुण कुमार सिंह तोमर द्वारा जिला अंन्तर्गत विभागों में शासकीय सेवकों का समय पर कार्यालयों में उपस्थित सुनिश्चित करने तथा शासन की जनहितकारी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन एवं शासन की ओर भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण ओर समय सीमा की जानकारियां भेजने में अनावश्यक होने वाले विलम्ब को दृष्टिगत रखते हुए जांच निरीक्षण दल नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर एचपी वर्मा को शासकीय नेहरू महाविद्यालय, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय, जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला आबकारी, जिला शिक्षा केन्द्र, जिला पंजीयक, जिला योजना अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक सामाजिक न्याय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण/ लोक स्वास्थ्य/ ग्रामीण यांत्रिकी/ जल संसाधन, जिला आयुष अधिकारी तथा जिला औषधि एवं प्रशासन विभाग के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर एके चांदिल को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला महिला एवं बाल विकास, जिला खनिज, अन्त्यावसायी विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, उप पंजीयक सहकारिता, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला कोषालय अधिकारी, जिला पेंशन अधिकारी एवं सहायक संचालक पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी इच्छित गढ़पाले को अधीक्षक भू- अभिलेख, उप संचालक पषु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक मत्स्य विभाग, जिला परिवहन, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक अधीक्षक उप जेल, जिला खेल अधिकारी एवं जिला जन सम्पर्क अधिकारी विभाग के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है।

Updated : 23 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top