उत्तर भारत में कडाके की ठंड, ट्रेन-फ्लाइट सेवा बाधित

उत्तर भारत में कडाके की ठंड, ट्रेन-फ्लाइट सेवा बाधित
X

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाडों पर हुई बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में कडाके की ठंड जारी है। उत्तर भारत में कडाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, जबकि उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण एक सडक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में कुछ जगह खेतों में बर्फ जम गई।
दिल्ली में घने कोहरे की चादर ने रेल, स़ड और हवाई यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली से चलने वाली करीब 25 से अधिक ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं कुल 82 ट्रेनों का परिचालन कोहरे की वजह से बाधित हुआ। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर भी कोहरे का असर दिखा। शुक्रवार की सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 घरेलू और एक विदेशी उडान कोहरे की वजह से बाधित हुई।

Next Story