Home > Archived > जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके
X

नई दिल्ली | अफगानिस्तान के हिन्दूकुश क्षेत्र में आज भूकंप का मध्यम झटका आया। जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान संभाग के अनुसार भूकंप 170 किलोमीटर की गहराई पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 थी।
दोपहर दो बजकर सात मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: के लोग अपने घरों से निकल गए। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी भूकंप का झटका महसूस किया।

Updated : 2 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top