Home > Archived > र्किना फासो में आतंकी हमला, 23 की मौत, कई बंधक

र्किना फासो में आतंकी हमला, 23 की मौत, कई बंधक

र्किना फासो में आतंकी हमला, 23 की मौत, कई बंधक
X

औगादौगू | अलकायदा से जुड़े बंदूकधारियों के हमले में बुर्किना फासो के एक होटल में बंधक बनाए 33 घायलों सहित 63 लोगों को आज तड़के बाहर निकाला गया। संचार मंत्री रेमिस दांदजीनू ने बताया, कुछ लोगों की मौत हो गई है, लेकिन हमारे पास अभी उनकी संख्या की जानकारी नहीं है। हमला अभी जारी है और फ्रांसीसी विशेष बल के सहयोग से बुर्किना फासो की सेना अभियान चला रही है। दांदजीनू ने बताया कि होटल से बचा कर निकाले गए लोगों में देश के श्रममंत्री क्लेमेंत स्वादोगो भी शामिल हैं।
बुर्किना फासो की राजधानी में एक होटल में अलकायदा के हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों और पश्चिमी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इस चार सितारा होटल में और समीपवर्ती कैप्पचीनो रेस्तरां में बीती रात गोलियां चलने और बम विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।
नवंबर में माली की राजधानी बमाको के लग्जरी रेडिसन ब्लू होटल में एक जिहादी ने कुछ लोगों को बंधक बना कर गोलीबारी की थी जिसमें 14 विदेशियों सहित 20 मारे गए थे। औगादौगू में होटल के पास करीब दस वाहनों को आग लगा दी गई। यह इलाका शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे के समीप है। शहर के मुख्य अस्पताल के प्रमुख ने 20 लोगों के मारे जाने और 15 के घायल होने की पुष्टि की। अमेरिका स्थित निगरानी समूह ने बताया कि इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह को समूह ने यह कहते हुए उद्धत किया है, एआईक्यूएम के मुजाहिदीन भाइयों ने बुर्किना फासो की राजधानी के एक बड़े रेस्तरां में प्रवेश किया जहां उनका मजहब के दुश्मनों के साथ संघर्ष जारी है। हमलावरों और होटल के समीप मौजूद सुरक्षा बलों के बीच रूक रूक कर गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है। इस होटल में अक्सर संयुक्त राष्ट्र के कर्मी ठहरते हैं और प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा जांच होती है।

Updated : 16 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top