Home > Archived > राष्ट्र विकास के लिए ग्राम विकास में सहभागी बनें समितियां: तोमर

राष्ट्र विकास के लिए ग्राम विकास में सहभागी बनें समितियां: तोमर

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में (युवा दिवस) पर म.प्र. जनअभियान परिषद शिवपुरी द्वारा प्रस्फुटन समितियों के माध्यम के द्वारा ग्राम भानगढ़ में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात खनन मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर की मुख्य अतिथ्य में निशुल्क 400 वृद्धजनों एवं नि:शक्तों को कम्बल वितरण किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने जनअभियान परिषद् के द्वारा यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती के रूप में मनाने के लिये जनअभियान परिषद् की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्र विकास के लिए ग्राम के विकास प्रस्फुटन समितियां सहभागी बनें। आगे कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये हमको हमेशा आगे उठकर सम्मान की भावना से देश का एक समरसता के वतावरण में ले जाना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधीश राजीवचन्द्र दुबे एवं पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। जिसमें प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। साथ ही महिलाओं की जनभागीदारी जिसमें मंत्री द्वारा कम्बल वितरण किया गया। जिसमें निम्न पदाधिकारिगण उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष सुशील रघुुवंशी, पूर्व अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत, देवेन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप मुदगल, मोतीसिंह तोमर, वृजेन्द्र सिंह तोमर, श्याम सिंह तोमर, जोलीमंगल, मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल धाकड़, अरुण गुप्ता, समिति के सदस्य इंदरसिंह रावत, अशोक कुमार शुक्ला, विनोद कुमार शुक्ला आभार प्रदर्शन म.प्र. जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के द्वारा किया गया।

Updated : 14 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top