राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में शारदा विहार के खिलाडिय़ों ने किया कमाल
चैंपियनशिप सहित 8 स्वर्ण, 4 रजत ,15 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया
भोपाल। सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय शारदा विहार भोपाल ए के खिलाडियो ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा हाल ही में सम्पन्न 61 वी राष्ट्रीय शालेय रोप स्किप्पिंग,जीतकुनेड़ो, योग एवं कुराश प्रतियोगिता दिल्ली में अपने खेलों का जोहर दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया जिसमे 5 स्वर्ण सहित 3 रजत 15 कांस्य पदक प्राप्त किये साथ ही रोप स्किप्पिंग 14 वर्ष बालक में चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। इसी क्रम में 19 वर्ष बालक मे आल ओवर चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे, रोप स्किपिंग में 5 स्वर्ण, 2 रजत , तीन कांस्य , योगासन में 1 कांस्य , कुराश में एक कांस्य एवं जीतकुनेड़ो में एक रजत सहित 9 कांस्य पदक प्राप्त किये ज्ञात हो कि यह किसी भी विद्यालय में मिलने वाले पदको की संख्या अनुमानत: यह पहला ऐसा विद्यालय है जहा राष्ट्रीय स्तर पर इतने पदक मिले हो ए साथ ही विगत दिने में सम्पन्न राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता जो भोपाल में सम्पना हुई थी जिसमे विद्यालय के 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं जबलपुर में आयोजित फील्ड आर्चेरी के कंपाउंड इवेंट में एक कांस्य, रिकाब इवेंट में एक कांस्य पदक प्राप्त किया
खिलाडिय़ो की सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाडिय़ो एवं रोप्स्किपिंग कोच श्री अनिल तिवारी ए जीतकुनेड़ो एवं कुराश कोच संदीप बालोंडिया, योगासन कोच राघवेन्द्र सिंह प्रांतीय खेल प्रमुख एवं विद्यालय के खेल संयोजक मनीष बाजपाई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।् जिनके अथक प्रयासों से हमें आज यह परिणाम प्राप्त हुए यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक अजय शिवहरे ने दी। खिलाडिय़ो की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश तिवारी सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने बधाई दी।