Home > Archived > युवाओं को बदनाम करने का काम कर रही है कांग्रेस

युवाओं को बदनाम करने का काम कर रही है कांग्रेस

भिण्ड। मप्र के स्वाभिमान युवाओं को व्यापम के आड़ में कांग्रेस बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। जिस कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता से लेकर कई वर्षों तक केन्द्र में शासन किया, विकास में रोड़ा अटकाया, ताबड़तोड़ भ्रष्टाचार घोटाले एवं आतंकवाद से झकझोर दिया। चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और म.प्र. में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आस्था जताकर विकास के लिए सत्ता सौंपी। अब कांग्रेस को कुछ हाथ नहीं लगा तो बदनाम करने का षड्यंत्र व्यापमं को लेकर रचाने लगी। युवा संगठित हो जाए 29 सितंबर को राजधानी भोपाल तुम्हें पुकारती है हम सब मिलकर करारा जवाब दें। अब भी खून न खोले खून नहीं वो पानी है और शिवराज सिंह दस वर्ष अपनी सरकार को पूर्ण कर रहे हैं, हम उनका अभिवादन करें और व्यापमं के जहर को उखाड़ फेंक दें। उपरोक्त उद्गार उन्होंने गिर्राज पैलेस में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर इकाई की बैठक में भाग लेने आए युवाओं को मुख्य अतिथि के आसीन से संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक भदौरिया ने कहा कि भिण्ड के सभी वार्डों के मतदान केन्द्र से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इसके लिए विष्णप्रताप सिंह विष्णु नगर अध्यक्ष एवं उनके सभी युवा साथी बैठकें आयोजित कर भोपाल पहुंचने की रणनीति तैयार करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विष्णु प्रताप सिंह कुशवाह, नगर अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि स्वाभिमान रैली में भिण्ड के 39 वार्डो में कार्यकर्ता बसों द्वारा 28 सितंबर को भोपाल कूच करेंगे जिसके लिए नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर रचना बनाई जा रही है। भिण्ड से अधिक संख्या होगी ऐसा विश्वास प्रदेश नेतृत्व को देता हूं। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनांतर्गत अपनी ओर से 500 लोगों के खाते खुलवाएंगे ताकि शहर की जनता को लाभ मिल सके।
मंचासीन अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं राष्ट्रीय संत युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन उपेन्द्र राजौरिया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भदौरिया टीपू ने किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व जनपद अध्यक्ष बेबी उमेश सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया, बंदना भदौरिया, उर्मिला गुप्ता, बेबी राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, संतोष सिंह मसूरी, धर्मसिंह भार्गव, सुदीप भदौरिया, नगर अध्यक्ष पवन जैन, सुदीप भदौरिया माता प्रसाद सोनी, बजरंग सिंह भदौरिया, राहुल सिंह परमार ने भी संबोधित करते हुए शहर के युवा शक्ति को 29 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए भोपाल पहुंचने का आह्वान किया।

Updated : 8 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top