बाढ़ प्रभावित इलाकों का राज्यपाल ने किया हवाई जायजा, 16 लाख प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य सरकार की ओर से जारी सूचनाओं के अनुसार बाढ़ से लगभग 16 लाख लोग पुरे राज्य में प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र समेत इसकी सहायक नदियां अभी भी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।
राज्य में आई बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए नगालैंड व असम के प्रभारी राज्यपाल पीबी आचार्य ने निचले असम समेत दरंग और शोणितपुर जिले का दौरा कर हालात का जायजा लिया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 20 जिलों तक बाढ़ का असर देखा जा रहा है। ब्रह्मपुत्र समेत इसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।
राज्य के कुल 84 राजस्व सर्किल के तहत 2017 गांव व इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 194 राहत शिविरों में 2 लाख 26 हजार से अधिक लोग आश्रय लिए हुए हैं। बीते कल शनिवार की देर शाम तक बाढ़ के कारण 4 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी, इस प्रकार बाढ़ जनीत कारणों से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। लगभग 1,45,049 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ में डूब गई है।

Next Story