Home > Archived > देश का निर्माता होता है शिक्षक

देश का निर्माता होता है शिक्षक

सशिमं में मना शिक्षक दिवस

अशोकनगर | जिलेभर में शिक्षक दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर मॉडल स्कूल, सरस्वती स्कूल, विवेकानंद स्कूल सहित अन्य स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान किया। शिक्षक दिवस का आयोजन सरस्वती स्कूल पठार पर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।
सर्व प्रथम श्रीकृष्ण सरल शिक्षा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा पूरे आचार्य परिवार का सम्मान श्रीफल एवं वस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाशनारायण शर्मा ने कहा कि शिक्षक देश का निर्माता होता है। वह जिस तरह की पीढ़ी तैयार करेगा। देश भी उसी तरह का बनेगा। इस लिए शिक्षकों को अच्छी पीढ़ी का निर्माण करना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य बृजविहारी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक को कभी शिक्षण कार्य से अवकाश नही लेना चाहिए। चाह वह सेवानिवृत ही क्यो न हो गया हो उसे शिक्षण कार्य में आजीवन लगा रहना चाहिए। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन व एपीजी अब्दुल कलाम जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षक के रूप में व्यतीत किया। उच्च पद छोडऩे के बाद भी वह शिक्षा से जुड़े रहे। यहां तक कि डॉ. कलाम अपने जीवन के अंतिम समय में भी एक सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। विद्यालय के आचार्य शिवराज सिंह रघुवंशी के द्वारा शिक्षक के कर्तव्यों के ऊपर प्रकाश डाला गया तथा सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समिति के व्यवस्थापक रामवीर सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष डॉ. जयमण्डल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राममूर्ति चतुर्वेदी, सदस्य महेन्द्र शर्मा, घनश्याम सोनी, उमेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य एवं पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। इससे पूर्व आभार प्रदर्शन रामवीर सिंह रघुवंशी ने किया।

Updated : 6 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top