पाक सेना फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन, जवान घायल

X
श्रीनगर | पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह 7:45 बजे के करीब सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के कष्णा घाटी सेक्टर में अकारण गोलीबारी की। प्रवक्ता ने बताया कि सीज़फायर के उल्लंघन की एक अन्य घटना में, पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे हमीरपुर सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर कल रात 9:50 बजे से 10:15 बजे तक गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सितंबर में सीज़फायर के उल्लंघन का यह छठा मामला हैै।
Next Story