पानी में डूबने से तीन की मौत

शिवपुरी। नहाने के लिए कुएं पर गई दो महिलाओं में से एक उसमें गिर गई, कुएं में डूब रही महिला को बचाने के लिए दूसरी महिला भी उसमें कूद गई जिससे उसकी भी डूबने से मौत हो गई। वहीं तालाब में नहाने के लिए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतगर्त गीद का पुरा स्थित कुए पर दो महिलाएं नाहने के लिए गई थी। नहाते समय माया पत्नी सूरज बंजारा का पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई। महिला को डूबता हुआ देख उसकी साथी महिला ममता पत्नी दरबार बंजारा (30 साल) उसे बचाने के लिए कुए में कूद गई जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। वहीं बैराड़ थाना क्षेत्र के अनिल पुत्र गिर्राज बघेल तालाब पर नाहने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में उतर गया जिसके कारण उसकी डूबने से मौत हो गई।

Next Story