रांची में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रात गोमांस फेंके जाने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। देखते ही देखते लोग उग्र प्रदर्शन करने लगे। भीड ने पुलिस पर पत्थरबाजी, आगजनी और तोडफोड की। इतना ही नहीं, पुलिस के एक जवान पर तलवार से हमला किया। उग्र प्रदर्शन में कई मीडियाकर्मी और पुलिसवाले घायल हो गए। शनिवार को भी लोगों ने सडकों पर उतरकर प्रदर्शन किया और आगजनी की।
एसपी सिटी की गाडी के शीशे तोड डाले। पुलिस ने रांची जिले में धारा 144 लगा दी। रांची के डीआईजी अरूण कुमार के नेतृत्व में मौके पर भारी तादाद में पुलिसवाले बने हुए हैं। इलाके में सीआरपीएफ की तीन और सीमा सुरक्षा बल की एक कंपनी को तैनात किया गया है। हालात बिगडते देख सीएम रघुबर दास को सडक पर आना पडा और लोगों को समझाया। मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों से मिले और शांति बनाए रखने की अपील की। झारखंड के डीजीपी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश की। 60 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
शुक्रवार रात रांची के डोरंडा इलाके में कथित तौर पर गोमांस पडा हुआ मिला। इसके बाद कुछ युवकों ने सडक पर आगजनी की और पुलिसवालों पर पत्थर भी फेंके। पुलिसवालों ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेडा। शनिवार सुबह भी इलाके में सैकडों लोग इकट्ठे हो गए और दुकानें बंद करवाने लगे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को खदेड दिया।