Home > Archived > राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: तोमर

राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: तोमर

नेहरू युवा केन्द्र की पुनर्जागरण यात्रा का समापन

मुरैना। भारत सरकार के इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा राष्ट्र है। भारत ही एक एक मात्र दुनिया का ऐसा देश है, जहंा की अर्थ व्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री तेामर ने यह बात बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित नेहरू युवा केन्द्र पुर्नजागरण यात्रा के समापन अवसर के दौरान युवा सम्मेलन में कही।
इस अवसर पर नेयुके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, सुमावली विधायक सत्यपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, महापौर अशोक अर्गल, सभापति अनिल सिंघल, नेहरू युवा केन्द्र के मण्डल निदेशक अरुण सरावगी व अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि परिवर्तन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो या व्यापार का यहां तक की आजादी के आंदोलन में भी युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को आजादी दिलाने में काम किया। श्री तोमर ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की पुर्नजागरण यात्रा से निश्चित तौर पर युवाओं को लाभ होगा और युवा मानवता तथा समाज के लिये उच्चतम मानकों के स्तर पर निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल और पर महिला मंडल से संबंधित युवा नेताओं को राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय व गांव समुदायों और विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित करने वाले समकालीन स्थानीय मुद्दो और साथ ही उनके निदान के उपलब्ध अवसरों के प्रति शिक्षित एवं जसगरूकता बनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता की भावना, भारतीय होने का गर्व देश भक्ति शांति और सार्वभौमिक भाईचारा का बडावादेना, महिलाओं पर समस्त प्रकार के अत्याचार के कृत्यों को रोकना और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए वकालत करना एवं लगातार भाग लेना है। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहरू युवा केन्द्र संगठन मंत्री भारत सरकार विष्णुदत्त शर्मा के मात-पिता को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पूर्व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक राकेश सिंह ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मनुरे, जिला युवा समन्वयक छिंदवाड़ा ने किया आभार पवन दुबे जिला युवा समन्वयक रतलाम द्वारा व्यक्त किया गया।

Updated : 24 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top