पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया।
जानकारी देते हुए एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम में पुंछ के बालाकोट सेक्टर में छह बज कर 45 मिनट से सात बजकर 45 मिनट तक संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने 82 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया और भारतीय सेना ने भी उसी क्षमता के साथ प्रभावी जवाब दिया।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मोर्टार गोला नहीं दागने के वचन के महज 24 घंटे बाद ही पाकिस्तानी सैनिकों ने कल जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मोर्टार बम दागा था जिसमें बीएसएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया था।

Next Story