पार्षदों से परेशान नपा कर्मचारी धरने पर बैठे

शिवपुरी। नगरपालिका में इन दिनों पार्षदों और कर्मचारियेां के बीच शीत युद्ध प्रारंभ हो गया है। पार्षदों का कहना है कि नपा कर्मचारी काम नहीं करते हैं वहीं कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद पति या पुत्र कर्मचारियों पर अनावश्यक दवाव डालकर अनैतिक काम कराना चाहते हैं। इसी टकराव के चलते बीते रोज एक पार्षद एवं एक पार्षद पुत्र का एक कर्मचारी से विवाद हो गया और मामला थाने पहुंच गया। इसी मामले को लेकर अब नपा कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद आकाश शर्मा अपने साथी वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मुन्नी अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल को अपने साथ लेकर नगर पालिका पहुंचे और नपा के राजस्व अधीकारी से मानस भवन को बुक कराने के लिए रसीद कटाने की बात ही। इस पर से दोनों पक्षो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अब पार्षद नपा कर्मचारियों पर काम न करने का आरोप लगा रहे हैं। वही नपा कर्मचारी पार्षदों पर अनावश्यक रूप से दबाव डालने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बात को लेकर गुरूवार को नगर पालिका कर्मचारी कार्यालय में काम बंद करके धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं सी.एम.ओ को आता देख नगर पालिका के दरवाजे बंद कर दिए। कर्मचारियों का कहना है कि पार्षद सहित पार्षद पुत्र पर शासकीय कार्यालय बाधा डालने का मामला दर्ज होना चाहिए। वहीं नपा सीएमओ द्वारा इस मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Next Story