पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू | पाकिस्तान लगातार संधर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू कश्मीर की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा है और सरहदों पर हमारे जवान देश की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड रहे तथा हर एक कार्यवाही का मुहतोड जवाब दे रहे हैं। इसी के चलते पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सुबह पुंछ जिले के सौजिया सैक्टर से सटी सीमा रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिलें के सौजियां सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज सुबह करीब 3 बज कर 30 मिनट पर बिना किसी उकसावे के बड़े हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल कर गोलाबारी की। भारतीय जवानों ने इसका मुहतोड जवाब दे रही है। सौजियां सेक्टर में पिछले 24 घंटे में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। पड़ोसी देश के सैनिकों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, रॉकेट चालित ग्रेनेड दागे और मोर्टार बम फेंके। इस गोलीबारी में अभी तक किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है।
बतातें चलें कि गुरुवार को भी संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों एवं नागरिक इलाकों को निशाना बनाया था।

Next Story