Home > Archived > राज्य शासन ने किए प्राचार्यों के तबादले

राज्य शासन ने किए प्राचार्यों के तबादले

भोपाल। राज्य शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग ने प्रथम श्रेणी के प्राचार्यों की पदोन्नति हेतु आयोजित विभागीय डीपीसी की बैठक में निम्न प्राचार्यों की पदोन्नति करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं।
इनमें डब्ल्यू आर आठनेर को उमावि पाढर बैतूल से कन्या शिक्षा परिसर टिमरनी हरदा, प्रकाश चन्द्र सोनी कार्यालय सहायक आयुक्त सहायक संचालक धार से कन्या शिक्षा परिसर गंधवानी जिला धार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेणीमाता बड़वानी से कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी, श्रीमती अंजना तोमर उमावि धामनोद से कन्या शिक्षा परिसर धार, श्रीमती सुधा चन्द्रावत कन्या उमावि क्रमांक 2 धार से कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ।
डॉ. मनोरमा गोयल कन्या उमावि सरदारपुर जिला धार से कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर जिला खरगौन, श्रीमती कल्पना सिंह चौहान कन्या उमावि सरवन जिला रतलाम से एकलव्य आदर्श विद्यालय सैलाना जिला, रतलाम, उदयसिंह जाटव उमावि, नावरा जिला, बुरहानपुर से कन्या शिक्षा परिसर खकनापुर बुरहानपुर, ज्ञानरंजन डे एकलव्य आवासीय विद्यालय कुक्षी धार, महेश कुमार यादव सहा. अनु. अधि. उपा. कार्यालय उज्जैन से कन्या शिक्षा परिसर डही जिला, धार, संतोष कुमार कनोजिया प्रतिनियुक्ति पर अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय भोपाल, अरविन्द ठाकुर कन्या उमावि बैतल से कन्या शिक्षा परिसर बैतूल, सिद्धार्थ मित्रा आवासीय विद्यालय तवानगर से एकलव्य आवासीय विद्यालय होशंगाबाद, केसी भालेकर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 खरगौन से कन्या शिक्षा परिसर झिरन्या खरगौन, श्रीमती निर्मला मेहरा कन्या शिक्षा परिसर होशंगाबाद।
ओंकार प्रसाद डेहरिया उमावि गोपालपुर से कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी, नरेश कठाने उमावि, धाबा बैतूल से कन्या शिक्षा परिसर चिचैली बैतूल, शालिगराम मेश्राम उमावि दीना टोला मंडला से कन्या शिक्षा परिसर बिछिया मंडला, श्रीमती ललिता मंडलोई कन्या उमावि गोगांवा जिला खरगौन से कन्या शिक्षा परिसर खरगौन एवं श्रीमती दसिया परस्ते उमावि, सक्का जिला डिंडौरी से कन्या शिक्षा परिसर बजाग जिला डिंडौरी पदस्थ किया गया है।

Updated : 5 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top