Home > Archived > युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या

मुरैना/कैलारस। कैलारस क्षेत्र के उचाड़ गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को नामजद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उचाड़ निवासी रामवीर पुत्र रतीराम धाकड़ 35 साल शनिवार की शाम अपने घर पर था। तभी गांव के ही पप्पू, शिब्बू और सोहनलाल धाकड़ उसके घर पहुंचे। उन्होंने रामवीर को घर से बुलाया और अपने साथ खेत पर स्थित तिवरिया पर ले गए। तिवरिया पर रामवीर पहुंचा ही था, तभी उसे पीछे से गोली मार दी गई। गोली रामवीर के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामवीर के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए तिवरिया पर पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
परिजन बोले चुनावी रंजिश हत्या का कारण
मृतक रामवीर के परिजन के अनुसार पंचायत चुनाव में रामवीर के चाचा का लड़का माखनलाल धाकड़ सरपंच का चुनाव लड़ा था। उसके खिलाफ आरोपी सोहनलाल के पक्ष का उम्मीदवार था। चुनाव में माखनलाल को हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच ठनाठनी चल रही थी।

Updated : 31 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top