Home > Archived > पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, कई चौकियों को निशाना बनाया

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, कई चौकियों को निशाना बनाया

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, कई चौकियों को निशाना बनाया
X

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीज फायर तोडा और रविवार देर रात जम्मू, रजौरी और पुंछ जिलों में बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों की मानें तो पाक रेंजर्स रातभर रूक-रूक कर फायरिंग करते रहे। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णागति, मंडी, बालाकोट और पल्लनवाला सेक्टरों की जांच चौकियों को निशाना बनाया।
बीएसएफ के मुताबिक पाकिस्तानी गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। बीते 12 घंटे में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरी बार संघर्ष विराम उल्लंघन था। पाकिस्तानी रेंजरों ने कल जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 23 सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिस पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की थी।
गत 29 जुलाई और 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने चार बार संघर्षविराम उल्लंघन किया था। जुलाई में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से स्नाइपर हमले की तीन घटनाएं हुई थीं। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर ऎसी ही घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान और पुंछ में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी।

Updated : 3 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top