जम्मू से 91 यात्रियों का जत्था अमरनाथ दर्शनों के लिए रवाना
जम्मू। श्री अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए 91 तीर्थयात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो गया। आज के रवाना हुए जत्थे में 40 पुरूष, 4 महिलाए, 45 साधु तथा 2 साधवियां शामिल हैं। यह जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2 वाहनें में सवार होकर आज सुबह 4बजकर 55 मिनट पर जम्मू से से रवाना हुआ
जम्मू से रवाना होने वाले आज के जत्थे को मिलाकर आज तक आधार शिविर से 48,952 यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए रवाना हो चुके हैं। ंजैसे-जैसे समय बितता जा रहा है तथा यात्रा अपने अंतिम पडाव की ओर जा रही है अमरनाथ यात्रा में खास कर जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में कमी आई है यह यात्रा 2 जुलाई को शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी। इन सब के बीच बम-बम भोले के नारों के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा को जारी रखे हुए हैं। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर में पहुंच जाएंगे। इस साल, कल तक 3,51,300 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिये हैं।