Home > Archived > जम्मू से 64 यात्रियों का जत्था अमरनाथ दर्शनों के लिए रवाना

जम्मू से 64 यात्रियों का जत्था अमरनाथ दर्शनों के लिए रवाना


जम्मू | श्री अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए 64 तीर्थयात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो गया। आज के रवाना हुए जत्थे में 27 पुरूष, 36 महिलाएं तथा 1 बच्चे शामिल हैं। यह जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2 वाहनें में सवार होकर आज सुबह जम्मू से निकले।
जैसे-जैसे समय बितता जा रहा तथा यात्रा अपने अंतिम पडाव की ओर जा रही है अमरनाथ यात्रा में खास कर जम्मू से रवाना होने वाले जत्थे में कमी आई है यह यात्रा 2 जुलाई को शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी। इन सब के बीच बम-बम भोले के नारों के साथ श्रद्धालु अपनी यात्रा को जारी रखे हुए हैं। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर में पहुंच जाएंगे।
जम्मू से रवाना होने वाले आज के जत्थे को मिलाकर आज तक आधार शिविर से 48,861 यात्री बाबा बर्फाानी के दर्शनों से यहा से रवाना हो चुके हैं। वहीं कल तक 3,50,372 तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिये हैं।

Updated : 24 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top