पाक ने रिहा किये 163 भारतीय मछुआरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने आज यहां की जेलों में बंद 163 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। यह कदम पाक ने रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच हुई वार्ता के बाद सद्भावना के तौर पर उठाया है।
एक अधिकारी के मुताबिक, रिहा किये गये लोगों में 162 लोगों के अलावा एक 11 साल का बच्चा भी है। उन्हें वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों पहले इस मुद्दे पर रूस के उफा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के बीच वार्ता हुई थी। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी हिरासत में बंद एक-दूसरे देश के मछुआरों को 15 दिनों में रिहा करने का निर्णय लिया था। यह दोनों देशों के बीच एक बड़ा मानवीय मुद्दा है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को सौंपी गई सूची के मुताबिक पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे बंद हैं, जबकि भारतीय जेलों में 27 पाकिस्तानी मछुआरे हैं।

Next Story