Home > Archived > रात में पकड़़ा मगरमच्छ

रात में पकड़़ा मगरमच्छ

अशोकनगर | बीती रात वन विभाग के अमले ने उप जेल के पास से 6 फिट लंबे मगर को पकड़ा है। उप जेल के पास स्थानीय लोगों ने रात के समय मगर को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी गई और विभाग टीम ने घण्टों मशक्कत के बाद मगर को पकडऩे में सफलता हासिल कर ली। घटना बीती देर रात की है जब जेल के पास बीच बस्ती में लोगों ने खाली प्लाट में भरे पानी में मगर को देखा तो लोग पहले हैरान हो गए। बाद में उन्हें समझ आया कि ये मगरमच्छ है। और मौके पर वन विभाग के अमले को बुलाकर उसे पकड़वा दिया है। इस क्षेत्र में आए मगर के बारे में लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिन पूर्व तुलसी सरोवर तालाब में मगर को देखा गया था। और यही मगर शनिवार को हुई बारिश में नाले के माध्यम से जेल के पास पहुंच गया।

Updated : 18 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top