Home > Archived > दबंगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

दबंगों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

दतिया। सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रेंड़ा में मवेशियों द्वारा फसल को चौपट करने के विवाद के चलते दांगी समुदाय के लोगों ने एकराय होकर एक युवक को लायसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र रमेश दांगी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 अगस्त की सुबह 7 या 8 बजे के आस-पास जब उसके खेत में राघवेन्द्र दांगी, विशाल दांगी, गुल्ली उर्फ गोविन्द दांगी, सिद्धेश्वर पुत्र भगवत दांगी, रज्जन पुत्र जगदीश दांगी के जानवर उसके खेत में घुस आये और फसल को नष्ट करने लगे तब उसके भाई शिवराम पुत्र रमेश दांगी उम्र 36 वर्ष निवासी बहादुरपुर ने लोगों से कहा कि तुम्हारे जानवरों से हमारे खेत की फसल नष्ट हो रही है, इन्हें भगा दो। उसकी इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी और शिवराम इतना कहकर अपने घर की ओर आने लगा तभी सभी आरोपियों ने मिलकर पप्पू नाई की दुकान के सामने उससे फिर से विवाद करने लगे और अपनी 315 बोर की लायसेंसी बन्दूक से उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया। फिल्हाल गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ 147, 148, 149 307, 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Updated : 18 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top