वॉशिंगटन | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने संदेश में कहा हैं कि हम, राष्ट्रपति बराक ओबामा और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से समस्त भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते है’। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते अमेरिका और भारत वैश्विक स्वतंत्रता और मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनवरी में भारत के गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा यह दर्शाती है कि अमेरिका को भारत के साथ अत्यावश्यक साझेदारी पर गर्व है। दोनों देशों के बीच मित्रता का आधार हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्य, हमारे लोगों में उद्यमशीलता की भावना और हमारे साझे हित हैं।
अपने दिए गए बधाई सदेंश में उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल सहित भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज वैश्विक नेताओं को इनकी अहिंसावादी नीतियों को अपनाने की आवश्यकता है। जॉन केरी ने भारत के आर्थिक व सामरिक शक्ति बनने के साथ ही भारत के समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व भौगोलिक विशेषता का भी जिक्र किया।
Latest News
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार
- रेलवे ने जारी किया ग्वालियर सहित 14 स्टेशनों के पुनर्विकास का टेंडर, 2 साल में बदल जाएगी तस्वीर
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत

भारत के साथ साझेदारी पर गर्व हैं अमेरिका को: ओबामा
X
X
Updated : 2015-08-14T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire