पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

नई दिल्ली। अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है और एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने पुंछ जिला में भारतीय चौकियों और नियंत्रण रेखा से सटे रिहाएशी इलाकों को निशाना बनाकर मोटार्र और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पाक ने स्वचालित हथियारों और 88 एमएम मोटार्र से पुंछ के शाहपुर केरन सेक्टर में आज सुबह नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। कृष्णा घाटी व बीजी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। भारत ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं।

Next Story