इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी कलेक्टर करेंगें ध्वजारोहण

अशोकनगर | जिला मुख्यालय पर शासकीय नेहरू महाविद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रभारी कलेक्टर एसके सेवले द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। साथ ही परेड की सलामी ली जाएगी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जावेगा। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारेाह 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे सेे शासकीय नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर पर आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.00 बजे से 9.05 बजे तक ध्वजारोहण किया जावेगा। साथ ही राष्ट्रीय गान होगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जावेगा। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मार्च-पास्ट होगा एवं परेड की सलामी ली जावेगी। साथ ही पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे तथा पुरस्कार वितरण होगा। समारोह में सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं स्काउट व गाइड, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं आदि की टुकडियों द्वारा आकर्षक और मनोहारी परेड का प्रदर्शन किया जावेगा। साथ ही स्कूली विधार्थिंयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगें। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।