नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने झारखंड के देवघर मंदिर में सावन मेले के दौरान मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वह दुख की इस घड़ी में मारे गये लोगों के परिवार के साथ हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बात भी की।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में भगदड़ से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के देवघर मंदिर में भगदड़ में लोगों की मृत्यु का समाचार प्राप्त होने से मुझे दुख पहुंचा है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना और प्रार्थना शोकसंतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस संबध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी बात की है। रघुवर दास ने उन्हें भगदड़ के बाद बने हालात से अवगत कराया और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात करने का अनुरोध किया किया है।
जानकारी हो कि झारखंड के देवघर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में 11 कावंडियों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा कावंडिए घायल हो गए। भगदड़ बाबाधाम मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर बेलाबगान मंदिर के पास मची। सावन के महीने में पूरे 30 दिन बाबाधाम मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए झारखंड-बिहार सहित देश के कई राज्यों और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से हजारों भक्त कांवड़ लेकर आते हैं।
देवघर हादसे पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया
X
X
Updated : 2015-08-10T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire