Home > Archived > जर्जर हुआ क्वारी पुल, हो सकता है बड़ा हादसा

जर्जर हुआ क्वारी पुल, हो सकता है बड़ा हादसा

भिण्ड। भिण्ड-इटावा ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने क्वारी नदी के पुल की हालत जर्जर है, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन भी बेखबर है। शायद उसे भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। तभी तो काफी लंबे समय से जर्जर हो चुके इस पुल की ओर ध्यान नहीं है। भिण्ड जिले से इटावा तक का सड़क मार्ग से जाने के लिए तीन-तीन नदियों के पुल बने हैं, जिसमें चंबल दोनों राज्यों की सीमा पर है, यह पुल कई बार बन्द भी हो चुका है। हालांकि पुल की ऊंचाई इतनी अधिक है कि उस पर पानी आना तो मुश्किल है, लेकिन पुल की बैरिंग खिसकने से कई बार इस मार्ग को बन्द करना पड़ा। लेकिन क्वारी नदी पर बना पुल की रैलिंग टूटी पड़ी है, पुल मार्ग में बड़े-बड़े जानलेवा गड्डे भी हो चुके हैं, जिसमें कई बार बाहन दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं, इसके बाबजूद भी उक्त पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शहर के प्रमुख कपड़ा व्यवसाई रविसेन जैन ने क्वारी नदी पुल की जर्जर हालत पर रोष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है कि प्रशासन को तत्काल उक्त पुल की स्थिति का आंकलन कर उसके मरम्मत की कार्रवाई की पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आए दिन बड़े हादसों के बाद प्रशासन सतर्क होता है, लेकिन यदि पहले ही इन पर ध्यान दे दिया जाए तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

Updated : 10 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top