Home > Archived > जनसंपर्क अभियान अनुपम प्रयोग : शर्मा

जनसंपर्क अभियान अनुपम प्रयोग : शर्मा

प्रदेश उपाध्यक्ष ने की महाजनसंपर्क और सदस्यता अभियान की समीक्षा

गुना। भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किया गया अनुपम प्रयोग है। यह इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है कि यह उस समय चलाया रहा है, जब देश में इस समय चुनावी माहौल नहीं है। जबकि आम धारणा है कि राजनीतिक दल तब ही जनता के बीच पहुँचते है, जब चुनाव होते है। इस महाजनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपाजनों का यह दायित्व है कि वह न सिर्फ घर-घर तक पहुँचे, बल्कि उनकी पहुँच घर की रसोई तक हो। महाजनसंपर्क अभियान के बाद अब आगामी 6 जुलाई से सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाना है। भाजपाजन उसमें प्राण-पण से जुट जाएं। यह आव्हान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने भाजपाजनों से किया। श्री शर्मा होटल प्रेमश्री में भाजपा के महाजनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान श्री शर्मा पूरी तरह प्राचार्य की भूमिका में नजर आए और उन्हे महाजनसंपर्क अभियान एवं सदस्यता अभियान की मंडल स्तर तक क्लास लगाते हुए समीक्षा की। इस मौके पर जानकारी दी गई कि आगामी 6 जुलाई से सघन जनसंपर्क अभियान चलाय जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मतदान कैन्द्रों तक पहुँचेंगे। इस मौके पर मंचासीनअतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सिंह यादव, चाचौड़ा विधायक श्रीमती ममता मीना, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ओएन शर्मा, केएल अग्रवाल, सूर्यप्रकाश तिवारी,राधेश्याम धाकड़, गोविंद राठी, राधेश्याम पारिक आदि मंचासीन थे।



Updated : 5 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top