नेपाल में वर्षा और भूस्खलन से दो दर्जन से अधिक लोगोँ की मौत

काठमांडू | नेपाल में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 13 महिलाओं सहित कम से कम 33 लोगों की मौत की खबर है और बीस से ज्यादा लोग लोग लापता बताये जा रहे हैं|
नेपाली गृह मंत्रालय के अनुसार काठमांडू से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के चर्चित पर्यटन स्थल पोखरा के पास कास्की जिले में 23 लोग मारे गए और लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ में कई मकान ढह गए| मरने वालों में 11 महिलाएं शामिल हैं| लुम्ले में भूस्खलन की एक अलग घटना में 20 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं I इसी तरह से जिले के भदौरे गांव सहित दूसरी जगहों पर हुए भूस्खलन में दो महिलाओं सहित दस लोगोँ की मौत हो गयी| प्रशासन रहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है|
Next Story
